जनता दरबार पर सवाल उठाना दिवालियापन : जदयू

प्रदेश जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि जब से बिहार में भाजपा सत्ता से बेदखल हुई है, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल राजनीतिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। कुछ भी बयान देते रहते हैं। जनता दरबार पर सवाल उठाने से पहले संजय जायसवाल को यह ज्ञात होना चाहिए कि देश के स्तर पर जनता दरबार का मॉडल पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थापित किया। जनता से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं का निराकरण किया। यही कारण है कि नीतीश कुमार जनता के बीच इतने लोकप्रिय हैं और इतने लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं। इस बात से भी भाजपा के नेताओं के पेट में दर्द होता है।

हिन्दुस्तान ई-समाचार पत्र के लिए क्लिक करें‚ epaper.livehindustan.com