इज्जतनगर मंडल के स्टेशन मास्टर में मिले Covid-19 के लक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के एक स्टेशन मास्टर में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने के विवाद से रेल मंडल में खलबली मच गई है। देर रात इज्जतनगर रेल मंडल चिकित्सालय में स्टेशन मास्टर को भर्ती करा दिया गया है। जांच के लिए सैंपल भी भेजा है। अधिकारी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्टेशन मास्टर ऑफिस के सभी कर्मचारी और परिवार के सदस्यों को 14 दिन होम क्वारन्टीन करने की तैयारी चल रही है।

पीपीई किट लाने को हुआ हंगामा

स्टेशन मास्टर को मंगलवार की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस वार्ड में भर्ती किया गया था वहीं पीपीई किट रखी थीं। जब इलाज की बात आई तब पता चला जिस जहां स्टेशन मास्टर भर्ती है वहीं पर पीपीई किट हैं। फिर तो कोई वार्ड में जाने को तैयार नहीं था। एप्रन और ग्लब्स पहनकर वार्ड में जाकर पीपीई किट लाओ। काफी देर तक हंगामा हुआ।

स्टेशन के कर्मचारी भी किये जाएंगे क्वारन्टीन

सेथल स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर के ऑफिस में जितने भी कर्मचारी होंगे, उन सभी को होम क्वारन्टीन ट्रेंड करने की तैयारी है। 14 दिन होम क्वारन्टीन रहने के बाद यदि संक्रमण होगा तो पता चल जाएगा।

पीआरओ की बात

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के जनसम्पर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि स्टेशन मास्टर में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे। इसलिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दो दिन में जांच रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चलेगा। बरहाल अस्पताल में 14 दिन तक क्वारन्टीन रखा जाएगा।