आठ से बदले रूट पर चलेंगी सात ट्रेनें

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने इलाहाबाद रेल मंडल के टूंडला जंक्शन पर सुधार कार्य कराने के लिए 10 ट्रेनों का रूट बदलने का निर्णय लिया है। 12403 इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस आठ सितंबर से 19 अक्तूबर, 12404 जयपुर-इलाहाबाद नौ सितंबर से 20 अक्तूबर, 12987 सियालदह-अजमेर आठ से 19 सितंबर, 12988 अजमेर-सियालदह नौ से 19 सितंबर, 22857 संतरागाछी-आनंद विहार 30 सितंबर, सात व 14 अक्तूबर, 22409 गया-आनंद विहार छह व 13 अक्तूबर तथा 12443 हल्दिया-आनंद विहार तीन, 10 व 17 अक्तूबर को बदले रूट से चलेंगी।

निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें

टूंडला जंक्शन पर सुधार कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनें सितंबर में निरस्त रखने का फैसला रेल प्रशासन ने लिया है। ये ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन होकर गुजरती हैं।

निरस्त होने वाली ट्रेनें 18631 रांची-अजमेर 12, 19, 26 सितंबर, तीन, 10 व 17 अक्तूबर 18632, अजमेर-रांची, 14, 21, 28 सितंबर, पांच, 12, 19 अक्तूबर, 12395 राजेंद्रनगर पटना अजमेर 11,18, 25 सितंबर, दो, नौ, 16 अक्तूबर, 14218 चंडीगढ़-प्रयगघाट 30 सितंबर से नौ अक्तूबर, 144217 प्रयागघाट-चंडीगढ़ एक अक्तबूर से 10 अक्तूबर, 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी 28 सितंबर से नौ अक्तूबर, 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस 30 सितंबर से 11 अक्तूबर, 12815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनस 19 अक्तूबर, 12816 आनंद विहार टर्मिनस-पुरी 21 अक्तूबर, 12561 जयनगर-नई दिल्ली 19 अक्तूबर, 12562 नई दिल्ली-जयनगर 20 अक्तूबर, 12501 गुवाहाटी-नई दिल्ली 19 अक्तूबर, 12502 नई दिल्ली-गुवाहाटी 20 अक्तूबर, 15668 कामाख्या-गांधीधाम 16 अक्तूबर, 15667 गांधीधाम-कामाख्या 19 अक्तूबर, 12876 आनंद विहार टर्मिनस-पुरी 20 अक्तूबर, 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनस 18 अक्तूबर, 12506 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या 18 अक्तूबर, 12312 कालका-हावड़ा 19 अकतूबर, 12311 हावड़ा-कालका 19 अक्तूबर, 12397 गया-नई दिल्ली 19 अक्तूबर, 12398 नई दिल्ली-गया 20 अक्तूबर।