बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने की खबर पर पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने तंज कसा है। एटा में पूर्व विधायक ममतेश शाक्य के आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम और सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में अपना जनाधार खोज चुके हैं। वह यूपी में विधानसभा तो दूर प्रधानी का चुनाव भी नहीं जीत पाएंगे। अगर वह जनाधार खोजने आ रहे हैं तो वह उनकी कोरी कल्पना साबित होगी।

रविवार को अलीगढ़ जाते समय उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वह पूर्व विधायक ममतेश शाक्य के घर पर पहुंचे। यहां पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि विपक्ष बार-बार पराजित और हतोत्साहित होने वालों का समूह है। गठबंधन होता है फिर लठबंधन बनता है। बाद में वह भी बिखर जाता है।

राहुल गांधी कांग्रेस को नहीं जोड़ सकते तो भारत को क्या जोड़ पाएंगे। राहुल गांधी उस बालिका के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं जो पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगा रही थी। उसके साथ फोटो खिंचा लेने से भारत नहीं जुड़ने वाला है। उत्तर प्रदेश में कुल 16513 मदरसे हैं। सात हजार 442 आधुनिक योजनाकरण के तहत हैं। 558 मदरसे को सरकार अनुदान देती है। आज हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित की पढ़ाई से मदरसे के छात्र अनविज्ञ हैं। अनविज्ञ होने के कारण उनकी डिग्री की वेल्यू नहीं है। मदरसे की डिग्री से पासपोर्ट नहीं बन सकता। बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिले। इसके लिए सरकार ने एनसीआरटी की पुस्तकों को चलाया है।

दिगविजय सिंह पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पीएफआई और आरएसएस की तुलना के बयान पर कहा कि उनका मानसिक संतुलन अव्यवस्थित है, जो ऐसे बयान दे रहे हैं। उनसे सहानुभूति है। उनको राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रद्रोह का अंतर ही नहीं पता है। आरएसएस देश हित में काम करती है। इस मौके पर सांसद राजवीर सिंह राजू, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विधायक विपिन वर्मा, दिनेश गुप्ता अलीगंज, मुकुल शाक्य, असीत कुमार मौर्या, उज्जवल शाक्य, वीरेंद्र पाल सिंह, रविन्द्र पाल सिंह, सत्येंद्र शाक्य, सुरेंद्र शाक्य, बृजेश गुप्ता, , मनोज शाक्य , सुमित शाक्य, जितिन शाक्य, नीलेश शाक्य देवेन्द्र भदौरिया जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, गुल्ली चौहान, युवराज सिंह, वरुण देव गुप्ता, अमर सिंह, रिंकू ठाकुर सहित तमाम लोग मौजूद थे।

पार्टी के लोगों से की मुलाकात

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप भामाशाह के घर गए। वहां पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जानकारी की। निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। यहीं वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। एटा में करीब एक घंटे तक रुके।

हिन्दुस्तान ई-समाचार पत्र के लिए क्लिक करें‚ epaper.livehindustan.com