article main image
रेल कारखाना के कर्मचारियों ने तैयार की सैनिटाइजिंग सुरंगBy Live-Hindustan

इज़्ज़तनगर रेल कारखाना प्रशासन ने सेनेटाइजिंग टनल (सुरंग) का निर्माण किया है। जो भी कर्मचारी ड्यूटी आएगा, उसे सुरंग से होकर गुजरना होगा। सुरंग में केमिकल युक्त पानी की बौछार कर्मचारी पर गिरेगी जिससे वह सेनेटाइज हो जाएगा। कर्मचारी को रोज ड्यूटी इन और आउट के वक्त ऐसा करना होगा।

इज्जतनगर रेल कारखाना के कर्मचारी हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। मास्क और सेनेटाइजर की डिमांड को देखते हुए कर्मचारियों ने खुद ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जिससे इज्जतनगर रेल मंडल के कर्मचारियों और चिकित्सा कर्मचारियों को किसी प्रकार की कमी न हो। रेल कारखाना प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए सेनेटाइजिंग टनल (सुरंग) तैयार कराई है। जिसे कारखाना के मुख्य द्वार के पास लगाया जाएगा जो भी कर्मचारी या अधिकारी आएगा उसे इस सुरंग से होकर गुजरना होगा। फव्वारा युक्त सुरंग में कर्मचारी पर केमिकल युक्त पानी का छिड़काव होगा जिससे वायरस खत्म हो जाएगा। हालांकि अभी कारखाना में गिने-चुने ही कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। जल्द ही कारखाना में सभी कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इज्जतनगर कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी के नेतृत्व में सेनिटाइजिंग टनल को तैयार किया गया है। यह पहला ऐसा कारखाना है, जहां कर्मचारियों के लिए इस तरह की व्यवस्था बनाई गई है। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि सेनेटाइजिंग टनल को कारखाना के मुख्य गेट पर स्थापित किया जाएगा। जो भी कर्मचारी ड्यूटी आएंगे जाएंगे। उनको उस सुरंग से होकर गुजरना होगा। यह एक अच्छी पहल है।