कोहरे की मार : सुबह की प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर में आई

नई दिल्ली-इलाहाबाद रूट पर साल का सबसे अधिक कोहरा होने के कारण प्रयागराज और वंदेभारत एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। नई दिल्ली से शनिवार रात चली 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 17.30 घंटे में इलाहाबाद पहुंची।

प्रयागराज के इलाहाबाद आने का समय सुबह 7.30 बजे है। यह ट्रेन रविवार दोपहर 2.30 बजे पहुंची। नई दिल्ली से वाराणसी के लिए सुबह चली 22436 वंदेभारत एक्सप्रेस भी तीन घंटे विलंब से इलाहाबाद जंक्शन आई। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस भी 2.45 घंटे देर से आई।

12454 आनंद विहार टर्मिनस-जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस 12 घंटे, 12818 आनंद विहार टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस 11 घंटे से अधिक लेट चल रही थी। 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 7.50 घंटे 12428 आनंद विहार टर्मिनस-रीवां एक्सप्रेस 8.30 घंटे विलंब से आई। 14164 संगम एक्सप्रेस लगभग सात घंटे विलंबित रही। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे से अधिक विलंबित रही।